{"_id":"5f8c3814b36998011d55b633","slug":"school-reopening-from-today-for-10-and-12th-board-classes-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज से 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं की नियमित होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज से 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं की नियमित होगी पढ़ाई
Mon, 19 Oct 2020 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में स्कूल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज से बोर्ड की दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाओं में बैठकर नियमित पढ़ाई होगी। अभिभावकों के सहमति पत्र पर गाइडेंस लेने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाएंगे। विद्यार्थियों को बुलाने के लिए शिक्षक दबाव नहीं बनाएंगे। विद्यार्थियों की हाजिरी भी नहीं लगेगी और ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने शिक्षकों से गाइडेंस लेने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में बिठाकर पढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्र की एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा। अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विगत शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने की घोषणा की थी। नवीं और जमा एक कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने पर फैसला कैबिनेट बैठक में होगा। पहली से आठवीं कक्षा के स्कूलों को खोलने का अभी सरकार को कोई भी विचार नहीं है।
विज्ञापन