{"_id":"5f367a5a089db46edd27f0ae","slug":"school-lecturer-new-exam-3050-candidates-will-be-tested-in-every-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रवक्ता न्यू परीक्षा: 3050 अभ्यर्थियों के लिए हर जिले में ली जाएगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रवक्ता न्यू परीक्षा: 3050 अभ्यर्थियों के लिए हर जिले में ली जाएगी परीक्षा
Sat, 15 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
स्कूल प्रवक्ता न्यू के इतिहास विषय के 47 पदों की भर्ती के लिए रविवार को 3050 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लिखित परीक्षा हर जिले में होगी। कोरोना संकट के बीच अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने हर जिले में परीक्षा लेने का फैसला लिया है।16 अगस्त को इतिहास और 23 को हिंदी विषय की परीक्षा होनी है। पहले यह परीक्षाएं शिमला, मंडी और धर्मशाला में ली जानी थी। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने घरों से ज्यादा दूर न आना पड़े। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
शिमला, मंडी और धर्मशाला में ही परीक्षाएं करवाने से अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे दूर करने के लिए अब हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों जारी एसओपी के अनुसार ही यह परीक्षाएं करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। अनुबंध आधार पर नियुक्त होने वाले इन शिक्षकों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन मिलेगा। स्कूल प्रवक्ता की भर्ती में सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर आवेदकों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन