{"_id":"606742a68ebc3e59021170d9","slug":"school-lecture-new-commerce-ban-on-declaring-recruitment-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रवक्ता न्यू के कॉमर्स विषय का भर्ती परिणाम घोषित करने पर रोक, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रवक्ता न्यू के कॉमर्स विषय का भर्ती परिणाम घोषित करने पर रोक, जानें वजह
Sat, 03 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:00 AM IST
सार
- अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
- 7 मई तक नहीं निकलेंगे नतीजे
- सिर्फ अंग्रेजी भाषा में परीक्षा लिए जाने का अभ्यर्थी कर रहे थे विरोध
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल प्रवक्ता न्यू के कॉमर्स विषय का भर्ती परिणाम 7 मई तक निकालने पर रोक लग गई है। अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। सिर्फ अंग्रेजी भाषा में परीक्षा लिए जाने का अभ्यर्थी विरोध कर रहे थे। फरवरी, 2020 में राज्य लोकसेवा आयोग ने परीक्षा ली थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सात मई को दोबारा सुनवाई निर्धारित की है।
विज्ञापन
कॉमर्स विषय की परीक्षा को सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में ले
ने के मामले में अभ्यर्थियों की मांग पर फरवरी में हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। कॉमर्स के अभ्यर्थी अन्य विषयों की तरह हिंदी-अंग्रेजी माध्यम में इस परीक्षा को चाहते हैं। लोकसेवा आयोग के माध्यम से स्कूल प्रवक्ता की भर्ती की जा रही है। सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से हुई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग और उच्च शिक्षा निदेशालय के समक्ष आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने इतिहास और राजनीति विज्ञान की परीक्षा को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम से कराने का नया फैसला लिया था, लेकिन कॉमर्स विषय की हो चुकी परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। इसके चलते अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए परीक्षा रद्द करते हुए दोनों माध्यमों से परीक्षा लेने की मांग की है। अब हाईकोर्ट ने परीक्षा परिणाम निकालने पर 7 मई तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
23 फरवरी, 2020 को हुई थी परीक्षा
स्कूल प्रवक्ता न्यू के कॉमर्स विषय की भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी, 2020 को हुआ था। 215 पदों के लिए 2554 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। करीब 2500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।