{"_id":"6243064c0a761c4c4f73451f","slug":"school-education-board-sos-10th-and-12th-class-practical-examinations-will-be-held-in-the-month-of-may-know-the-complete-schedule-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: मई महीने में होंगे एसओएस 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, यहां जानें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: मई महीने में होंगे एसओएस 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, यहां जानें पूरा शेड्यूल
Tue, 29 Mar 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:46 PM IST
सार
एसओएस की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं चार और पांच मई को होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मई माह में होंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं चार और पांच मई को होंगी। जमा दो कक्षा की परीक्षाएं नौ मई से 13 मई तक संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा के अंक राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगिन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तहत ही ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। इसके लिए अध्ययन केंद्रों के यूजर पर ऑनलाइन फीडिंग का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा की सूची में चार मई को साइंस और पांच मई को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और आर्ट-बी की परीक्षा होगी। वहीं जमा दो कक्षा में फिजिक्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा नौ मई को, 10 मई को केमिस्ट्री, 11 को बायोलॉजी और होम साइंस, 12 को कंप्यूटर साइंस, 13 को जियोग्राफी, फिजिकल एजूकेशन और अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) में की प्रायोगिक परीक्षा होगी। उन्होंने सभी राज्य मुक्त विद्यालयों के अध्ययन केंद्र प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षा का संचालन करते समय कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन