फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School children in uniform scam, cm order to register fir.

स्कूल वर्दी में भी घोटाला, सीएम ने दिए एफआईआर के आदेश

Sat, 09 May 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 May 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
School children in uniform scam, cm order to register fir.

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में घटिया वर्दी घोटाले मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खाद्य आपूर्ति निगम को मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। निगम की ओर से जिस वर्दी को पिछले तीन वर्षों से छात्रों को बांटा गया है उसकी गुणवत्ता घटिया थी।

विज्ञापन


इस मामले में पहले ही कंपनी के खिलाफ तीन करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। सीएम के ताजा निर्देश के बाद खाद्य आपूर्ति निगम में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले को बजट सत्र के दौरान भाजपा ने विधानसभा में खूब उछाला था।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पिछले तीन वर्षों से खराब गुणवत्ता की वर्दी बांटी जा रही है। सैंपल जांच के दौरान इसकी पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर फेल हुए थे सैंपल

School children in uniform scam, cm order to register fir.

शिक्षा विभाग की ओर से जो सैंपल लिए गए थे, उनमें से बड़े पैमाने पर सैंपल फेल पाए गए थे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ये सैंपल अधिक फेल पाए गए। बजट सत्र के दौरान भाजपा कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी थी।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक को फोन पर ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा है। अब विभाग कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहा है। उधर, विधि विभाग ने भी दोषी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कंपनी पर पहले ही जुर्माना किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के मुकदमा दर्ज कराने के नए आदेश के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed