फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School children became sharp in their studies by becoming detectives, reporters

जासूस, रिपोर्टर बनकर खेल-खेल में पढ़ाई में तेज हो गए स्कूली बच्चे, 31 शिक्षकों को सम्मान

Sat, 27 Mar 2021 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
School children became sharp in their studies  by becoming detectives, reporters
शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जासूस, रिपोर्टर बनकर खेल-खेल में पढ़ाकू बन गए हैं। प्रदेश के 31 शिक्षकों ने शून्य निवेश नवाचार से पढ़ाई और लिखाई सरल कर दी है। कबाड़ से जुगाड़ के तरीके भी विद्यार्थियों को सिखाए गए हैं। इस नई सोच के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सचिवालय में शिक्षकों को पुरस्कार देकर नवाजा और शाबाशी दी। श्री अरविंद सोसायटी के सौजन्य से राज्य शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने शून्य निवेश के नवाचार को साझा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की भागीदारी से यह प्रयास सफल रहा है।

विज्ञापन


चंबा के शिक्षक सुभाष ने बताया कि बच्चों में लेखन और पढ़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए मेरी दुनिया मेरा समाचार नवाचार शुरू किया गया। बच्चों से समाचार पत्र बनवाए। बच्चों ने अपने घरों में किए जा रहे कार्यों, आसपड़ोस के निर्माण कार्यों के बारे में लिखा। सभी जानकारियां एकत्र कर बच्चों ने समाचार पत्र बनाए। शिमला की शिक्षिका कुमुद कौशल, सोलन से कपिल कुमार और चंबा से दीप्ति ठाकुर ने खेल-खेल में कहानी का निर्माण करवाया। इसमें बच्चों ने अपनी सोच से कहानियां तैयार कीं। उन्हें एक टॉपिक दिया गया, जिससे जुड़ते वाक्य बच्चों ने बनाए।
विज्ञापन


मंडी से शिक्षक उत्तम चंद ने बताया कि उन्होंने जासूस का कमाल का नवाचार दिया। इसमें पाठ पढ़ने के समय एक विद्यार्थी को जासूस बनाया गया। किसी अन्य विद्यार्थी को पाठ पढ़ने को कहा। इस दौरान अगर किसी विद्यार्थी का ध्यान भटकता दिखा तो जासूस ने खड़े होकर पाठ से जुडे़ सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि इससे जासूस सहित अन्य विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़े। कबाड़ से जुगाड़ नवाचार से बाहर फेंके जाने वाले सामान को जोड़कर नया सामान बनाना सिखाया गया। शिमला से एकता दीवान और सोलन से पूनम कश्यप ने अच्छे कार्यों और बुरे कार्यों के बीच बच्चों को अंतर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकारात्मकता बढ़ाने के लिए बच्चों को खुश रहने के तरीके बताए। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार पुस्तिका संस्करण दो, अनुभव युक्त शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए इनोवेटिव पाठशाला एप का विमोचन भी किया गया। विद्यार्थियों में सीखने की ललक बढ़ाने पर केंद्रित श्री अरविंद सोसायटी के लघु स्कॉलरशिप कार्यक्रम ऑरो स्कोलर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह, राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा और श्री अरविंद सोसायटी की ओर से डॉ. सिम्मी महाजन मौजूद रहे।


इन शिक्षकों को किया सम्मानित
मंडी से ऊषा देवी, अशोक कुमार, रणजीत सिंह, प्रियंका ठाकुर, पुष्प राज, उत्तम चंद, कांगड़ा से पूनम भगोटिया, राकेश कुमार, चंबा से सुभाष, भिंदर कुमार, दीप्ति ठाकुर, शिमला से सुषमा देवी, एकता दीवान, वनीता पापटा, नीरज शर्मा, ज्योति बाघेता, मौसम नेगी, गुलशन चौहान, कुमुद कौशल, सुरीता वर्मा, रेखा शर्मा, वीनू बसंतरा, किरण बाला, प्रीतम कुमार शर्मा, सोलन से पूनम कश्यप, कपिल कुमार, दिलीप कुमार, सिरमौर से गीतेश कुमारी, आदित्य अग्रवाल, बिलासपुर से गुरमीत और हमीरपुर से इस्लाम दीन को शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। इनके अलावा वर्ष 2020 में श्री अरविंद सोसाइटी द्वारा शुरू किए गए विशेष प्रशिक्षण इनोवेटिव पाठशाला वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर में प्रशिक्षित 14 शिक्षकों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed