मां ने पढ़ाई करने को कहा तो 12 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत छत के अंदरोली गांव में एक 12 साल के मासूम बच्चे ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। वारदात के समय घर वाले काम कर रहे थे। इसी दौरान बच्चे ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
12 साल के अभिषेक पुत्र सूरज गांव अंदरोली को खाना खाने के बाद मां ने पढ़ाई करने को कहा और थोड़ा डांट दिया। मां ने डांटते हुए कहा कि तुम सो जाते हो पहले थोड़ी पढ़ाई करो उसके बाद सोना है।
इसके बाद अभिषेक कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। काफी देर तक जब अभिषेक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो मासूम फंदे से लटका हुआ था।
परिजन उसे तुरंत बरठीं अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी अशोक कुमार ने बताया की पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।