फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scholarship scam investigation report at CM Jairam Thakur Office

सीएम ऑफिस पहुंची छात्रवृत्ति घोटाले की जांच रिपोर्ट

Sat, 08 Sep 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Sep 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
scholarship scam investigation report at CM Jairam Thakur Office

शिक्षा विभाग में 150 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के मामले की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंच गई है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शिमला लौटते ही मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री ऑफिस भेजने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


150 करोड़ के घोटाले की जांच रिपोर्ट में प्रदेश में स्थित कई निजी शिक्षण संस्थानों पर फर्जी एडमिशन दिखाकर सरकारी धनराशि हड़पने का आरोप लगा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि के आवंटन में हुए घोटाले को लेकर पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान नियुक्त कई अफसरों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन

scholarship scam investigation report at CM Jairam Thakur Office

शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कुछ अफसरों की मिलीभगत से अस्सी फीसदी छात्रवृत्ति का बजट सिर्फ निजी संस्थानों में बांटा गया, सरकारी संस्थानों को छात्रवृत्ति बजट की मात्र 20 फीसदी राशि ही मिली।

निजी संस्थानों को 210 करोड़ और सरकारी संस्थानों को 56 करोड़ की राशि दी गई। 19,915 विद्यार्थियों को एक ही मोबाइल नंबर वाले बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि जारी हुई है। 360 छात्रों का बैंक खाता नंबर भी एक समान है। 5729 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने में आधार नंबर का प्रयोग ही नहीं किया गया है।

साल 2013-14 से लेकर साल 2016-17 तक किसी भी स्तर पर छात्रवृत्ति योजनाओं की मॉनीटरिंग नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 से शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति राशि के आवंटन में निजी शिक्षण संस्थानों को तरजीह दी। सरकारी संस्थानों के आवेदन आने के बावजूद पहले निजी संस्थानों के आवेदन वेबसाइट पर अपलोड किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed