फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scholarship scam in himachal pradesh CBI hree officers transfer among two inspectors

छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों में खंगाला रिकॉर्ड

Mon, 09 Mar 2020 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Mar 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam in himachal pradesh CBI hree officers transfer among two inspectors
सांकेतिक तस्वीर

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थानों में फिर रिकॉर्ड खंगाला। सोमवार को सीबीआई की टीम चंडीगढ़ डटी रही। टीम ने वहां जाकर कुछ शिक्षण संस्थानों और बैंकों का रिकॉर्ड खंगाला।

विज्ञापन


250 करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई को कई अहम जानकारियां मिली हैं। सीबीआई इनकी पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी संभव है। 
विज्ञापन


9 मई को हुई थी एफआईआर
हिमाचल सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने 9 मई 2019 को एफआईआर दर्ज की थी। पांच दिन बाद ही हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर छापे मारे गए। यह कार्रवाई हिमाचल में शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा के अलावा करनाल, मोहाली, नवांशहर, अंबाला और गुरदासपुर स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों पर की गई। साथ ही बैंकों में भी छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
मंत्री रामलाल मारकंडा की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की तो साल 2013-14 से 2016-17 तक 2.38 लाख एससी, एसटी और ओबीसी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने के दौरान हुई गड़बड़ी की बात सामने आई। इसी दौरान 2772 शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति बंटी, जिसमें 266 निजी शिक्षण संस्थान शामिल थे।


निजी संस्थानों को 210 करोड़ और सरकारी संस्थानों को 56 करोड़ की राशि दी गई। 2.38 लाख विद्यार्थियों में से 19915 को चार मोबाइल फोन नंबरों से जुड़े बैंक खातों में राशि जारी की गई। मामला बड़े शिक्षण संस्थानों व दूसरे राज्यों से भी जुड़ा था, ऐसे में सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed