{"_id":"5ffaa81ba98c053f5e54163a","slug":"scholarship-scam-in-himachal-home-stay-worth-rupee-one-crore-under-investigation-by-enforcement-directorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: एक करोड़ का आलीशान होम स्टे होगा नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: एक करोड़ का आलीशान होम स्टे होगा नीलाम
Sun, 10 Jan 2021 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
265 करोड़ के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में मुख्य आरोपी शिक्षा विभाग के अधीक्षक रहे अरविंद राज्टा का होम स्टे अब नीलाम होगा। सीबीआई को जांच में पता चला है कि राज्टा ने एक करोड़ रुपये से दस कमरों का यह आलीशान होम स्टे तैयार किया है। इसमें घोटाले की राशि खर्च करने की आशंका है। सीबाआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को होम स्टे के दस्तावेज सौंपकर नीलामी की सिफारिश की है। यह होम स्टे आरोपी के भाई और ससुर के नाम है लेकिन लेकिन जांच में पता चला है कि पूरा खर्च राज्टा ने किया है।
विज्ञापन
होम स्टे के लिए 30 लाख की जमीन खरीदी गई है जबकि निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। होम स्टे राजधानी शिमला के भट्ठाकुफर में है। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के दौरान राज्टा के होम स्टे समेत घर और पैतृक निवास में छापा मारा था। इस दौरान कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए थे। अब ईडी को इस संपत्ति को सीज करने और नीलाम करने की सिफारिश की गई है। ईडी इस मामले में संपत्ति के दस्तावेजों में बनाए गए मालिकों को भी अब पूछताछ के लिए तलब करेगा।
विज्ञापन
नाइलेट के नाम पर चल रहे फर्जी संस्थानों की जांच तेज
केसी इंस्टीट्यूट नवांशहर के मामले में चार्जशीट दायर करने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने नाइलेट के नाम पर प्रदेश में चल रहे फर्जी संस्थानों की जांच तेज कर दी है। मामले से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। वहीं, छात्रों को बुलाकर उनके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में तीन लोगों की हिस्सेदारी बताई जा रही है। इसमें राज्टा की पत्नी का भी नाम है। हालांकि, उनकी संलिप्तता को लेकर जांच एजेंसी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन