{"_id":"67aaeef91ac6a2b0040da087","slug":"scholarship-scam-departmental-inquiry-begins-against-ed-assistant-director-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
Tue, 11 Feb 2025 12:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:02 PM IST
सार
ईडी निदेशालय मुख्यालय और शिमला शाखा के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। शिमला शाखा में सहायक निदेशक रहते आरोपी ने क्या क्या गड़बड़ी की है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
छात्रवृत्ति घोटाले के रिश्वत मामले में फंसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिमला के सब जोनल कार्यालय में सहायक निदेशक रहे विशाल दीप के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। ईडी निदेशालय मुख्यालय और शिमला शाखा के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला शाखा में सहायक निदेशक रहते आरोपी ने क्या क्या गड़बड़ी की है, इसकी जांच की जा रही है। हिमाचल प्रदेेश में साल 2013 से 2017 के बीच एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी छात्रवृत्ति में 181 करोड़ का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में हिमाचल प्रदेश के 29 शिक्षण संस्थानों के संचालकों के खिलाफ चंडीगढ़ सीबीआई में धोखाधड़ी के दो और ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया था। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते ईडी इसकी जांच कर रहा है। आरोप है कि इस मामले में क्लीन चिट देने के लिए जांच अधिकारी शिमला सब जोनल ईडी के सहायक निदेशक ने 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन