{"_id":"624ae4bbed18c06288622900","slug":"scholarship-scam-cbi-probe-money-laundering-by-educational-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच: छात्रवृत्ति घोटाले में एक शिक्षण संस्थान पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच: छात्रवृत्ति घोटाले में एक शिक्षण संस्थान पर कार्रवाई की तैयारी
Tue, 05 Apr 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:00 AM IST
सार
छात्रवृत्ति हड़पकर एक संस्थान ने शराब की फैक्टरी में पैसा लगाया है, जबकि एक ने होटल भी खरीदा है। सीबीआई हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुल 27 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
250 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में एक और संस्थान ने छात्रवृत्ति हड़पकर संपत्ति बनाई है। यह निजी शिक्षण संस्थान पंजाब का बताया जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते सीबीआई की ओर से यह मामला जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय में भेजा जा रहा है। ईडी ने हाल ही में जिला ऊना के एक शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई कर 4.42 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। अगर मामला ईडी के पास जाता है तो यह दूसरी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि छात्रवृत्ति हड़पकर एक संस्थान ने शराब की फैक्टरी में पैसा लगाया है, जबकि एक ने होटल भी खरीदा है। सीबीआई हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुल 27 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। कोर्ट में 11 संस्थानों के मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र भी दायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीबीआई वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 के दौरान प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। आरोप है कि शिक्षा विभाग और बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर इस बाबत साजिश रची गई है। इन निजी शिक्षण संस्थानों पर आरोप है कि यह छात्रों को छात्रवृत्ति देने के बजाय खुद हड़प लेते थे। इस पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीद फरोख्त और भवन निर्माण में किया गया है।
विज्ञापन
अभी केसी एजूकेशनल पंडोगा के खिलाफ हुई है कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभी जिला ऊना के केसी एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंडोगा की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। सीबीआई ने छात्रवृत्ति घोटाले में केसी ग्रुप समेत कई संस्थानों पर मामला दर्ज किया है।