फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scholarship of 14,301 students of Himachal stopped, know the whole matter

Scholarship: हिमाचल के 14,301 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर रोक, जानें पूरा मामला

Tue, 16 May 2023 11:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 11:52 AM IST
सार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए प्रदेश सरकार को बजट जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Scholarship of 14,301 students of Himachal stopped, know the whole matter
छात्रवृत्ति(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के 14,301 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए प्रदेश सरकार को बजट जारी नहीं किया है। पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2023-24 का बजट लेने को सभी नियम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। आधार नंबर से नहीं जोड़े गए खातों वाले आवेदनों को अब शिक्षण संस्थान स्तर पर ही सत्यापित करने को कहा गया है।

विज्ञापन


सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों, निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों सहित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रार को आधार नंबर से बैंक खातों काे जोड़ने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश कुमार की ओर से सोमवार को इस बाबत पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाले छात्रवृत्ति राशि को डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में दिया जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 19,813 और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 23,450 आवेदन प्रदेश सरकार की ओर से सत्यापित किए गए। प्री मैट्रिक योजना में 11,920 और पोस्ट मैट्रिक योजना में 17,042 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि जारी की गई है। आधार कार्ड नंबर को बैंक खातों से नहीं जोड़ने वाले 7893 विद्यार्थियों की प्री मैट्रिक योजना में और 6408 विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक योजना में छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुकी छात्रवृत्ति लेने को जल्द दुरुस्त करने होंगे बैंक खातेकेंद्र सरकार ने रुकी छात्रवृत्ति लेने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका देने का फैसला भी लिया है। इसके लिए सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्ति के कार्यों को देखने वाले प्रभारियों को स्वयं कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। शिक्षकों की देखरेख में ही बैंक खातों को दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed