फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scholarship of 13 thousand students stopped in Himachal for not linking Aadhaar with bank account

Himachal: बैंक खाते से आधार नहीं जोड़ने पर हिमाचल में 13 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोकी

Sun, 30 Jul 2023 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 11:39 AM IST
सार

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन विद्यार्थियों को फिलहाल वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति राशि देने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Scholarship of 13 thousand students stopped in Himachal for not linking Aadhaar with bank account
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के 13,091 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी होने पर रोक लग गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन विद्यार्थियों को फिलहाल वर्ष 2022-23 की छात्रवृत्ति राशि देने से इनकार कर दिया है। अनुसूचित जाति के प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से ने विद्यार्थी वंचित रह सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों के आधार नंबर जल्द बैंक खातों से जुड़वाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों, निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों सहित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रार को आधार नंबर से बैंक खातों को जोड़ने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के 7,269 विद्यार्थियों और पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत इसी वर्ग के 5,822 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिस बैंक में विद्यार्थी ने खाता खुलवाया है वहां जाकर आधार नंबर को बचत खाते से जुड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं करने की अपील
उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को किसी अन्य शिक्षण संस्थान के साथ अपने बैंक खाता नंबर, आधार नंबर और किसी भी प्रमाणपत्र को साझा नहीं करने को भी कहा गया है। बीते दिनों निदेशालय को शिकायत मिली है कि साइबर ठग छात्रव़ृत्ति राशि हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में स्थित एक शिक्षण संस्थान को फाेन कर छात्रों के आधार, फोन नंबर, बैंक खातों और शैक्षणिक दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई। संस्थान ने जानकारी नहीं दी और निदेशालय को इस बारे में सूचित किया। इसी कड़ी में निदेशालय ने सिर्फ अधिकारिक मेल आईडी पर ही जानकारियां साझा करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाले छात्रवृत्ति राशि को डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में दिया जाना अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार के इस संदर्भ में निर्देश सख्त हैं।  - डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed