फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Schedule of training program for university teachers released

Shimla News: विवि के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Schedule of training program for university teachers released
ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होंगे आयोजन
विज्ञापन

24 दिन के फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम से होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम, रिफ्रेशर कोर्स, इंटर-डिसिप्लिनरी कोर्स और शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल किए हैं। यह सभी कार्यक्रम ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में आयोजित होंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत 24 दिनों के फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (एफआईपी) से होगी। एफआईपी-17 का आयोजन 20 अप्रैल से 16 मई 2026 तक ऑनलाइन मोड में होगा। एफआईपी-18 का आयोजन 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक ऑफलाइन मोड में होना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन सहायक प्राध्यापकों के लिए निर्धारित है जिन्होंने अब तक 3 से 4 सप्ताह का ओरिएंटेशन या इंडक्शन कोर्स पूरा नहीं किया है। इसके साथ ही दो सप्ताह के रिफ्रेशर और इंटर-डिसिप्लिनरी कोर्स भी वर्षभर अलग-अलग विषयों पर आयोजित किए जाएंगे। 18 मई से 30 मई तक पर्यावरण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन विषय पर ऑफलाइन कोर्स होगा। एक जून से 13 जून तक पब्लिक पॉलिसी, प्रशासन और सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तन पर ऑनलाइन कोर्स आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 जून से 27 जून तक एमओओसीएस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज जैसे आधुनिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ष 2027 में भी पेंटिंग, स्कल्प्चर, परफॉर्मिंग आर्ट्स और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के नए ट्रेंड्स पर कोर्स प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

शॉर्ट टर्म कार्यक्रमों में जेंडर सेंसिटाइजेशन और स्ट्रेस मैनेजमेंट 21 से 26 सितंबर, मीडिया स्टडीज एंड गवर्नेंस 12 से 17 अक्तूबर, सॉफ्ट स्किल्स और प्रोफेशनल डेवलपमेंट 2 से 7 नवंबर और ह्यूमन राइट्स एंड सोशल इंक्लूजन
विज्ञापन
विज्ञापन

का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 19 दिसंबर तक होगा। गैर-शिक्षण कर्मचारियों का क्षमता निर्माण कार्यक्रम 13 से 18 जुलाई तक दो बैचों में ऑफलाइन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन लिंक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की हार्डकॉपी स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article