फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schedule for second round of counseling released for BAMS and BHMS

SPU Mandi: बीएएमएस और बीएचएमएस के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल तय, यहां जानें

Tue, 06 Dec 2022 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 06:09 PM IST
सार

अटल एंड रिसर्च मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक ने इसके लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है। 11 से 13 दिसंबर तक फीस के साथ आवेदन पत्र भरे जाएंगे। 14 दिसंबर को कंबाइंड स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Schedule for second round of counseling released for BAMS and BHMS
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएएमएस और बीएचएमएस की दूसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग 11 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें बीएएमएस की 56 और बीएचएमएस की 66 सीटें भरी जाएंगी। अटल एंड रिसर्च मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक ने इसके लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है। 11 से 13 दिसंबर तक फीस के साथ आवेदन पत्र भरे जाएंगे। 14 दिसंबर को कंबाइंड स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल रहेंगे। 15 और 16 दिसंबर को अभ्यर्थियों की ओर से कॉलेजों की च्वाइस भरी जाएगी। 17 दिसंबर को निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिलों के लिए प्रोविजन सीटों का आवंटन किया जाएगा। 19 दिसंबर को सीटों का अंतिम आवंटन होगा। 22 से 24 दिसंबर तक अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे। मेडिकल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन


इन कॉलेजों में सीटों को भरा जाएगा
राजीव गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल पपरोला कांगड़ा में बीएएमएस की 11 सीटें भरी जाएंगी। यह सभी सीटें एचपी कोटे से हैं। इनमें अनारक्षित चार, अनुसूचित जाति की एक, अनुसूचित जनजाति की एक, स्वतंत्रता सेनानी की एक, इकनोमेकली वेलफेयर सेक्टर की एक और दिव्यांग कोटे से तीन सीटें भरी जानी हैं। सोलन के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएचएमएस की 66 सीटें भरी जानी हैं। इनमें एचपी कोटे से 59 और ऑल इंडिया कोटे से सात सीटें भरी जानी हैं। अभिलाषी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चैलचौक में बीएएमएस की 45 में से एचपी कोट की 26 और ऑल इंडिया कोटे की 19 सीटें भरी जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed