HPU Shimla: पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी, सात केंद्रों पर 2,992 विद्यार्थी बैठेंगे
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल और परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर शेड्यूल तय कर जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 4 मई को विवि परिसर में यह परीक्षाएं होंगी। इसके लिए परिसर में सात परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा सुबह और दोपहर के दो सत्रों में होगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल और परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर शेड्यूल तय कर जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा एक ही दिन सात अलग अलग परीक्षा केंद्रों में सुबह और दोपहर बाद के दो सत्रों में होगी। काॅमर्स को 264, राजनीति शास्त्र को 340, इंग्लिश की पीएचडी सीटों को 329 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। 26 विभागों में भरी जाने वाली सीटों के लिए कुल 2,922 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। फिजिक्स विभाग की प्रवेश परीक्षा डाॅ. आंबेडकर भवन में सुबह के सत्र में होगी। इसमें 136 अभ्यर्थी शामिल होंगे। काॅमर्स की परीक्षा में 264 छात्र अपीयर होंगे।
विधि विभाग में बनाए गए परीक्षा केंद्र में सुबह के सत्र में हिंदी में 240, इतिहास में 254 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। स्वामी विवेकानंद मल्टी फैकल्टी भवन बायोटेक, इक्डोल, भवन एचपीयू में बनाए केंद्र में गणित पीएचडी को 133, कंप्यूटर साइंस में 147, पत्रकारिता विषय में 22, विधि में 108, जबकि मैनेजमेंट में पीएचडी में प्रवेश पाने को 88 विद्यार्थी अपीयर होंगे। गांधी भवन में बनाए गए केंद्र में सुबह के सत्र में शारीरिक शिक्षा विभाग के लिए 77, सतत ग्रामीण विकास के लिए 50, समाज शास्त्र विभाग के लिए 38 छात्र प्रवेश परीक्षा देंगे। विवि परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद भवन में दोपहर बाद के सत्र में इंग्लिश विभाग को 329,बायो टेक्नोलॉजी विभाग के लिए 107 छात्र परीक्षा देंगे।क् विधि विभाग में बनाए गए परीक्षा केंद्र में टूरिज्म विभाग के लिए 52, राजनीति विज्ञान के लिए 340 छात्र परीक्षा देंगे। स्वामी विवेकानंद मल्टी फैकल्टी भवन, बायोटेक, इक्डोल भवन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दोपहर बाद के सत्र में परीक्षा होंगी, इसमें केमिस्ट्री विभाग में 177, शिक्षा में 241, साइकोलॉजी में 68 छात्र पीएचडी परीक्षा देंगे। गांधी भवन में बनाए गए केंद्र में म्यूजिक विभाग की पीएचडी सीटों के लिए 24, विजुअल आर्ट के लिए 36, योगा के लिए सबसे कम 5, सोशल वर्क के लिए 12, लोक प्रशासन के लिए 14 और संस्कृत विभाग के लिए 64 छात्र परीक्षा देंगे।