फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scert solan: Students will be able to see all the subjects of class 1st to 12th online

हिमाचल: पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी

Wed, 11 Aug 2021 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 AM IST
सार

विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा था। यह कार्य अब पूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
scert solan: Students will be able to see all the subjects of class 1st to 12th online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के बीच हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सभी विषय शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी सोलन ने दीक्षा पोर्टल अपलोड कर दिया है। विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।  विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा था। यह कार्य अब पूर्ण हो गया है।

विज्ञापन


इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन विषयों के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी। दीक्षा पोर्टल के समन्यवक बहादुर सिंह मेहता ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन जानकारी देने के लिए दीक्षा पोर्टल पर कार्य शुरू हो गया है। विषय को देखने के लिए पहले दीक्षा एप को डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद इसमें अपना पंजीकरण करवाने के बाद विद्यार्थी और अध्यापक विषय से सबंधित जानकारी ले सकेंगे। एससीईआरटी सोलन प्रिंसिपल रीता शर्मा ने बताया कि हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed