{"_id":"6112b8378ebc3e6ead345473","slug":"scert-solan-students-will-be-able-to-see-all-the-subjects-of-class-1st-to-12th-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी
Wed, 11 Aug 2021 11:21 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 AM IST
सार
विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा था। यह कार्य अब पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड के बीच हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सभी विषय शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी सोलन ने दीक्षा पोर्टल अपलोड कर दिया है। विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा था। यह कार्य अब पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन विषयों के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी। दीक्षा पोर्टल के समन्यवक बहादुर सिंह मेहता ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन जानकारी देने के लिए दीक्षा पोर्टल पर कार्य शुरू हो गया है। विषय को देखने के लिए पहले दीक्षा एप को डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद इसमें अपना पंजीकरण करवाने के बाद विद्यार्थी और अध्यापक विषय से सबंधित जानकारी ले सकेंगे। एससीईआरटी सोलन प्रिंसिपल रीता शर्मा ने बताया कि हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन