फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scam in renuka dam land acquisition.

कौडि़यों के भाव जमीन खरीद कर करोड़ों का ले लिया मुआवजा

Sat, 28 Mar 2015 12:49 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
scam in renuka dam land acquisition.

सिरमौर जिले में बन रही रेणुका बांध परियोजना क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त के नाम पर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। कई रसूखदार लोगों ने किसानों से कौडि़यों के भाव जमीन खरीद कर सरकार से करोड़ों का मुआवजा ले लिया है। कुछ समय पूर्व ऐसे चंद मामले सामने आने के बाद अब सरकार के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं। विधानसभा में भी यह मामला जोरशोर से उठा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदन में स्पष्ट किया कि ऐसी कई शिकायतें सरकार के पास आ चुकी हैं।

विज्ञापन


अब हर शिकायत की सरकार गंभीरता से जांच करेगी। उन्होंने सदन में कहा कि ऐसे कुछ मामलों की पहले से भी विजिलेंस जांच कर रही है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने रेणुका बांध क्षेत्र में किसानों की जमीनें सस्ती दरों पर खरीदीं और इनका करोड़ों रुपये मुआवजा लिया है, उनके खिलाफ छानबीन के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

2,917 किसानों की जमीन ली गई

scam in renuka dam land acquisition.

गौरतलब है कि यमुना नदी पर बन रहे राष्ट्रीय महत्त्व के रेणुका बांध प्रोजेक्ट के लिए कुल 4,491 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें 2,917 किसानों की जमीन ली गई है। आरोप है कि इनमें से कई किसानों से कुछ लोगों ने अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सस्ते रेट पर जमीन खरीद ली। बाद में अधिग्रहण होने पर करोड़ों रुपये का मुआवजा सरकार ने लिया।

पावर ऑफ अटार्नी के नाम पर भी ग्रामीणों की जमीन के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप हैं। विधायक आशा कुमारी ने कहा कि इस क्षेत्र में ग्रामीणों से कुछ हजार रुपये में जमीनें खरीदीं और बाद में इन्हें करोड़ों में बेच दिया गया। राजधानी दिल्ली को पानी देने वाले और 40 मेगावाट बिजली के इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed