फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SCA of Loharb College took oath

Shimla News: लोहारब कॉलेज की एससीए ने ली शपथ

Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
SCA of Loharb College took oath
शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय लोहारब शिमला में मेरिट आधार पर गठित एससीए को सोमवार को शपथ ग्रहण करवाई गई। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. कामायनी बिष्ट ने शपथ दिलाई और एससीए के पदाधिकारियों को पदभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवगठित एससीए कॉलेज के विकास और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने में कॉलेज प्रशासन का सहयोग करें। एससीए में सातवें सेमेस्टर के छात्र आदित्य वर्धन ने अध्यक्ष, हर्षिता ने उपाध्यक्ष, सुजल ने सचिव और गरिमा ने सह सचिव के पद की शपथ ली। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधि रवनीत, अमिता, पारुल, राघव, मोहित कश्यप, प्रेम, जन्नत और अंजलि को भी शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक सदस्य के रूप में सीमा देवी, आर्यन कश्यप रोवर एंड रेंजर्स में साहिल, दिव्या जानदेव क्लब के सदस्य के रूप में हेमसिंह और आकाश गोतानी तथा एनएसएस सदस्य के रूप में कार्तिक ने शपथ ली। केंद्रीय छात्र संघ समिति की संयोजक डॉ. अंजना भारद्वाज ने एससीए के कार्यों से करवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article