फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sca election: students not filled nomination on first day.

एससीए चुनावः वीसी फॉर्मूला पहले दिन ही 'फ्लॉप'

Tue, 16 Sep 2014 09:28 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
sca election: students not filled nomination on first day.

प्रदेश विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों में मनोनयन से एससीए के गठन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। 24 सितंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के पहले दिन विश्वविद्यालय सहित शहर के कॉलेजों में कोई भी नामांकन नहीं हुआ।

विज्ञापन


हालांकि, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कॉलेजों में चुनावों के लिए मेरिट बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरकेएमवी की प्राचार्या मीरा वालिया ने बताया कि सभी संबंधित अध्यापकों को मेरिट बनाने और नामांकन के लिए फार्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन


19 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 20 सितंबर को आपत्तियां मांगी जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 24 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोटशेरा कॉलेज की प्राचार्या उमा रणदेव ने बताया कि तय शेड्यूल के अनुसार मेरिट लिस्टें बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संघों का विरोध जारी

sca election: students not filled nomination on first day.

मनोनयन से छात्र संघ के चयन की प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई है, लेकिन छात्र संगठनों का विरोध जारी है। एसएफआई के राज्य संयुक्त सचिव पुनीत धांटा का कहना है कि मनोनयन से छात्र संघ का चयन सरासर गलत है।

एसएफआई हर स्तर पर इस प्रक्रिया का बहिष्कार करेगी। उधर, एबीवीपी के प्रदेश सचिव अजय भेरटा का कहना है कि मनोनयन से एससीए के चयन का एबीवीपी बहिष्कार करेगी। यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

दोनों ही संगठन प्रदेश विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक कुलपति सीधे एससीए चुनाव का फैसला नहीं ले लेते तब तक आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

19 तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया

sca election: students not filled nomination on first day.

एचपीयू के डीएसडब्‍ल्यू प्रो. एसएस चौहान का कहना है कि मनोनयन से छात्र संघ के चयन के लिए सभी विभागों से नॉमिनेशन मांगे गए हैं। सोमवार को किसी भी विभाग से नॉमिनेशन नहीं मिला।

19 सितंबर तक सभी विभागों को मेरिट के आधार पर नॉमिनेशन भेजने होंगे। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। चुनाव कुलपति के निर्देशानुसार ही करवाए जाएंगे।

ऐसे होगा एससीए का मनोनयन
एससीए के गठन को लेकर बनाए गए प्रारूप के तहत शैक्षणिक वरीयता, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता के आधार पर छात्रों का एससीए के लिए चयन होगा। एससीए के मुख्य सलाहकार डीएसडब्ल्यू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed