{"_id":"5638291e1bc3096163e2eb0a357b6df2","slug":"sca-election-schedule-at-central-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, सीयू में एससीए चुनाव का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, सीयू में एससीए चुनाव का पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 22 Sep 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। विवि प्रशासन ने सोमवार को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। विवि की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 30 सितंबर को सीयूएचपी को अपने चुने हुए प्रतिनिधि मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विवि की कुल 40 छात्र प्रतिनिधियों की सीटों में 20 का सीधा चुनाव होगा, जबकि 20 सीटों पर पदाधिकारियों का मनोनयन होगा। चुनाव के माध्यम से तय सीटों के लिए 30 सितंबर को ही मतदान होगा।
विज्ञापन
23 से 30 सितंबर तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के उपकुलपति प्रो. योगेंद्र एस वर्मा ने बताया कि विवि में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। चुने हुए प्रतिनिधियों को विभिन्न कमेटियों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है शेड्यूल
-23 सितंबर को वोटर सूची की खामियों को दूर किया जाएगा।
-24 को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी।
-24 को उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि है।
-25 नॉमिनेशन की छंटनी होगी और उम्मीदवाराें की अंतिम सूची जारी होगी।
-26 को 12 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे और तीन बजे से प्रचार शुरू होगा।
-29 को पांच बजे प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
-30 को नौ से एक बजे तक मतदान, 2 से साढे़ चार बजे तक मतगणना और पांच बजे मतगणना के परिणाम घोषित होंगे।