{"_id":"5da9c4fe8ebc3e93ac72215f","slug":"sbi-account-holder-himachal-police-personnel-now-accident-insurance-of-30-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाताधारक पुलिस कर्मियों को मिलेगा अब 30 लाख का दुर्घटना बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई खाताधारक पुलिस कर्मियों को मिलेगा अब 30 लाख का दुर्घटना बीमा
Fri, 18 Oct 2019 07:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सेलरी अकाउंट खोलने पर विभिन्न तरह की सुविधाएं देने को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस और स्टेट बैंक आफ इंडिया ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पुलिस की ओर से डीजीपी सीताराम मरडी और बैंक की ओर से डीजीएम पवन कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीजीपी ने बताया कि बैंक के पुलिस सेलरी पैकेज स्कीम के तहत हस्ताक्षर हुए इस एमओयू के बाद पुलिस कर्मी बैंक की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी इच्छा से बैंक खाता खुलवा सकते हैं। बताया कि कई अन्य बैंकों के साथ भी इस तरह का समझौता ज्ञापन किया जाएगा ताकि अगर कर्मी दूसरे बैंक की अच्छी सुविधा को देखते हुए वहां बैंक खाता खुलवाना चाहे तो वह आसानी से खुलवा ले।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीजीएम पवन कुमार ने कहा कि बैंक अपने यहां पुलिस सेलरी खाताधारकों को दो लाख के टर्म इंश्योरेंस के अलावा तीस लाख का दुर्घटना बीमा, एक करोड़ का हवाई दुर्घटना बीमा, अनलिमिटेड लेन देने के साथ फ्री एटीएम और विभिन्न तरह के लोन में इंटरेस्ट रेट और प्रोसेसिंग फीस पर छूट देगी। इस अवसर पर एडीजी कानून व्यवस्था एसबी नेगी, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश कटोच के अलावा पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन