फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Savita Sharma appointed as Principal Chief Conservator of Forests Head of Forest Force in himachal pradesh

सविता शर्मा बनीं हिमाचल की पहली महिला पीसीसीएफ हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स

Mon, 31 Aug 2020 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Aug 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Savita Sharma appointed as Principal Chief Conservator of Forests Head of Forest Force in himachal pradesh
डॉ. सविता शर्मा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने 1985 बैच की आईएफएस अधिकारी डॉ. सविता शर्मा को वन विभाग का मुखिया नियुक्त कर दिया है। सोमवार दोपहर प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। इसके साथ ही सविता पहली महिला आईएफएस अधिकारी बन गई हैं, जो इस पद पर आसीन हुई हैं। डॉ. सविता से पहले उनके पति अजय कुमार पीसीसीएफ  हॉफ  के पद पर तैनात थे। वह वर्तमान में पीसीसीएफ  वन्य जीव का कार्यभार संभाल रही थीं। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में सविता ने कहा कि पद संभालने के बाद उनकी सबसे पहली प्राथमिकता पेरिस एग्रीमेंट के तहत भारत की ओर से किए गए वन आवरण को बढ़ाने के वायदे को पूरा करना है। प्रदेश के वन आवरण को 27.3 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक करने के लिए उचित कदम उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल 12,000 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण होना है। वनों को बढ़ाया जाएगा। वन संपदा बचाने के लिए वन अपराध पर अंकुश लगाने और जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। ईको टूरिज्म साइट को डेवलप कर लोगों को लोकल के प्रति वोकल बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed