फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satyendra Jain said that Congress is zero, you know the mantra to defeat BJP

धर्मशाला: सत्येंद्र जैन बोले- कांग्रेस जीरो, भाजपा को हराने का मंत्र जानती है आप

Thu, 31 Mar 2022 06:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Mar 2022 06:48 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।  गुरुवार को धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए जैन ने कहा कि हिमाचल में दो ही पार्टियां राज करती रही हैं। 

विज्ञापन
Satyendra Jain said that Congress is zero, you know the mantra to defeat BJP
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से जीरो हो चुकी है जबकि भाजपा को हराने का मंत्र हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।  गुरुवार को धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए जैन ने कहा कि हिमाचल में दो ही पार्टियां राज करती रही हैं। यहां के लोग किसी भी पार्टी को जीताते नहीं हैं बल्कि एक से दुखी होकर दूसरी पार्टी को वोट देते हैं।

विज्ञापन


अब प्रदेश में जनता के पास आप के रूप में तीसरा विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में जब वह हिमाचल आए तो लगा था कि आप पांच से सात सीटें ही जीतेगी।  लेकिन जैसे-जैसे लोग जुड़ रहे हैं, उससे लगता है कि आप सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि समय आने पर हिमाचल में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कई लोगों ने आप का दामन भी थामा।
विज्ञापन


शिक्षकों के स्थानांतरण में खत्म करेंगे सरकार का हस्तक्षेप : भंडारी 
वहीं, शिमला में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा है कि हिमाचल में सत्ता में आए तो शिक्षकों के स्थानांतरण में सरकार का हस्तक्षेप खत्म किया जाएगा। शिक्षक स्थानांतरण की एक नीति बनाई जाएगी, जिसके तहत उनके तबादलों के फैसले निदेशक के स्तर पर होंगे। प्रदेश में तदर्थ और अन्य आधार पर शिक्षकों की नई नियुक्तियां बंद होंगी। आयोग के माध्यम से नियमित भर्ती होगी और पहले से भर्ती पात्र तदर्थ शिक्षकों को दो साल बाद नियमित करेंगे। उन्हें अध्यापन का जरूरी प्रशिक्षण देंगे। निजी स्कूलों की मनमानी पर भी नकेल कसी जाएगी। आप नए बोर्डिंग स्कूल भी खोलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आप सरकार नई शिक्षा नीति में पांचवीं के बाद नौकरी आधारित पढ़ाई करवाएगी। शिक्षा प्रणाली को पटरी पर लाया जाएगा। 80 फीसदी स्थानांतरण नीति कंपीटेंस के आधार पर बनेगी। 20 फीसदी तबादले ही ऐसे होंगे, जिनमें अपरिहार्य मामले देखे जाएंगे। स्कूलों का आधारभूत ढांचा ठीक किया जाएगा। वेतन और पेंशन पर ज्यादा खर्चे करने के बजाय स्कूलों को स्मार्ट बनाने की व्यवस्था होगी। आउटडोर और इंडोर गतिविधियों को मजबूत किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में अगर किसी पुरुष कर्मचारी का तबादला किया गया है तो उसकी पत्नी भी अगर सरकारी नौकरी पर है तो उसे भी साथ भेजेंगे। इससे वे भी परेशान नहीं होंगे औैर सेवाएं भी ठीक से दी जा सकेंगी। जिन स्कूलों में बच्चे नहीं हैं, उनके भवन में अन्य शैक्षणिक संस्थान खोले जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed