{"_id":"5d333b838ebc3e6cf2319e50","slug":"satyamgiri-reached-in-laws-home-at-una-for-the-first-time-after-becoming-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बनने के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे सत्यमगिरि, ढोल नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बनने के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे सत्यमगिरि, ढोल नगाड़ों से स्वागत
Sat, 20 Jul 2019 09:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jul 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कोटापुरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सांसद सत्यमगिरी ओलाका का उनके ससुराल उपमंडल बंगाणा के गांव दुघार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा ने बौल में सांसद ओलाका का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष केसी शर्मा, लठियाणी पंचायत के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सांसद सत्यमगिरि के ससुराल ग्राम पंचायत दुघार पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
ओलाका सांसद बनने के बाद पहली बार दुघार पहुंचे हैं। सत्यमगिरी की शादी छह वर्ष पूर्व दुघार निवासी पूजा देवी पुत्री जगत सिंह से हुई थी। सत्यमगिरी अमेरिका में बतौर इंजीनियर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने राजनीति में कदम रखने के सवाल पर कहा कि उन्होंने समाज सेवा की भावना को लेकर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि कोटपुरा की जनता को उनके पिता की मृत्यु के उपरांत उनके कार्यों को आगे बढ़ाने वाला कोई चाहिए था।
उनके पिता रामचंद्रयम ओलाका सात बार कांग्रेस पार्टी से विधायक और दो दफा सांसद रह चुके हैं। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया और उनको कोटपुरा की जनता का भरपूर प्यार मिला है।
तनोह में स्वागत करने के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, बिट्टू पादा, जगत राम, सलिंद्रा देवी, देवेंद्र कुमार, नीतू, ध्यान चंद, दीपक समेत काफी संख्या में ग्रामीण, समर्थक उपस्थित रहे।