फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti targeted virbhadra singh

बदले की राजनीति करना वीरभद्र की फितरत: सत्ती

Wed, 23 Apr 2014 09:54 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 23 Apr 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
satpal satti targeted virbhadra singh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तानाशाही से जनता सहित कांग्रेस के मंत्री व कार्यकर्ता भी दुखी हैं। यह बात बुधवार को प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना नगर परिषद के मुख्य बाजार में मतदाताओं से संपर्क के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धोखा देना व बदले की राजनीति करना वीरभद्र सिंह की पुरानी आदत है। आज सांसदों द्वारा पीएम चुनने की प्रक्रिया की बात करने वाले वीरभद्र सिंह बताएं कि मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस हाईकमान को आंखें क्यों उन्होंने दिखाई थी। उस समय तो नेता न बनाने पर कांग्रेस छोड़ने की धमकी वीरभद्र दे रहे थे, लेकिन आज सत्ता के नशे में मदहोश होकर वीरभद्र सिंह केवल एक जांच अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने विकास को रोकते हुए, विनाश की राजनीति शुरु की है। शैक्षणिक संस्थान हों या सरकारी कार्यालय सबका कांग्रेसीकरण किया जा रहा है। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को राजनीतिक विरोधियों के विरुद्व मामले दर्ज करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में विकास कार्य पटरी से उतर गए हैं। महज कागजी घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। प्रदेश की जनता बेहाल है और सरकार की नई योजनाओं जिनमें कौशल विकास भत्ता प्रमुख है, में भी घोटाले की बू आने लगी है। राज्य में अनेक शिकायतें आ रही हैं कि कौशल विकास भत्ते की आड़ में युवाओं को लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed