फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satpal Maharaj said that monarchy rule is over, people of Rampur choose MLA wisely

रामपुर बुशहर: सतपाल महाराज बोले- राजशाही शासन खत्म, रामपुर की जनता समझदारी से विधायक चुने

Wed, 09 Nov 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

सतपाल महाराज ने बुधवार को रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर की जनता को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक सच्चा विधायक चुनना होगा। 

विज्ञापन
Satpal Maharaj said that monarchy rule is over, people of Rampur choose MLA wisely
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अब राजशाही शासन खत्म हो गया है। रामपुर की जनता समझदारी से अपना विधायक चुने। भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सतपाल महाराज ने बुधवार को रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर की जनता को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक सच्चा विधायक चुनना होगा। भाजपा ने पूरे प्रदेश में किसी तरह के विकास में कोई कमी नहीं आने दी है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी और जयराम सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है। कोरोना काल में देश की जनता को जिस तरह से सुरक्षित रखा गया। वैक्सीन का उत्पादन कर उसे जनता को लगाया गया। इस काम को कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती थी। वैक्सीन देश में तैयार की गई और दूसरे देशों में भी भेजी गई। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। कोरोना काल में देश के ही नहीं, दूसरे देशों से भी बच्चों व अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला गया। देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश में ही सभी उत्पादों को तैयार कर मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed