फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Satish secured first place in the flower exhibition.

Shimla News: फूलों की प्रदर्शनी में सतीश ने पाया पहला स्थान

Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Satish secured first place in the flower exhibition.
शिमला। समर फेस्टिवल के तहत मालरोड पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। शिमला एमेच्योर गार्डन और एनवायरमेंट सोसायटी (सेजिस) की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने अपने आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई थीं। पांच पॉट एंट्री श्रेणी में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सतीश ने पहला, राजेंद्र ने दूसरा, कट फ्लावर श्रेणी ने अनिल ठाकुर पहला, मस्तराम ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। कार्नेशन श्रेणी में पहला लक्ष्मीदास, लिलियम श्रेणी में पहला भुवनेश्वर कुमार, दूसरा ओम प्रकाश, ग्लैडियोलस श्रेणी में पहला राजेंद्र कुमार, गुलाब श्रेणी में पहला केशव राम, दूसरा पुरस्कार अवंतिका को मिला। एल्स्ट्रोमेरिया श्रेणी में पहला पुरस्कार बागवानी विभाग से शिशुराम, सीजल श्रेणी में पहला पुरस्कार मोहन लाल, अरुण कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीजनल फ्लावर्स में पहला पुरस्कार मोहन लाल और दूसरा पुरस्कार अरुण कुमार को मिला। पुष्प प्रदर्शनी की व्यक्तिगत श्रेणी में गीता दत्ता ने सर्वाधिक सात पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं मेजर ऋतु कालरा ने पांच और सुरभि करोल ने भी पांच पुरस्कार अपने नाम किए। अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति और समग्र प्रदर्शन के लिए सुरभि करोल को बेस्ट एग्जिट बिटर के सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा स्वराज ललित, एपीएस कोच्छर ने दो पुरस्कार अर्जित किए और सतीश भल्ला को भी उनकी आकर्षक पुष्प प्रविष्टियों के लिए सम्मानित किया गया। सेजिस की अध्यक्ष सुषमा भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शनी की सफलता बागवानी, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति लोगों के बढ़ते लगाव का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article