फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sardar Patel University: UG examinations will start from May 10, datesheet released

सरदार पटेल विश्वविद्यालय: 10 मई से शुरू होंगी यूजी की परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Sat, 29 Apr 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं की परीक्षाएं दस मई से शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। विभिन्न आपत्तियों के निपटारे के बाद अब यह परीक्षाएं दस मई से होंगी। 

विज्ञापन
Sardar Patel University: UG examinations will start from May 10, datesheet released
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं की परीक्षाएं दस मई से शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। विभिन्न आपत्तियों के निपटारे के बाद अब यह परीक्षाएं दस मई से होंगी। इसके लिए अंतिम डेटशीट भी जारी कर दी है। उधर, फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल को खत्म होने तक अभी भी 1500 अभ्यर्थी परीक्षा फार्म नहीं भर पाएं हैं। ऐसे में एसपीयू की ओर से एक बार फिर से तिथि को एक मई तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अब तक तीन बार डेट बढ़ाने के बाद भी 1,500 अभ्यर्थी फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। इन अभ्यार्थियों की मांग पर विवि ने दोबारा से परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाकर एक मई तक कर दिया है। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई सुनील वर्मा का कहना है कि दस मई से यूजी की कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दावों को निपटाकर अंतिम डेटशीट जारी कर दी गई है और यह विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


72 परीक्षा केंद्र बनाए, तीन मई को मिलेंगे एडमिट कार्ड
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी, शास्त्री पहले साल की वार्षिक परीक्षाएं दस मई से होंगी। इन परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षा के लिए पांच जिलों मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा जिलों में कुल 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं एडमिट कार्ड पोर्टल पर 3 मई से उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed