फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sardar Patel University Mandi second round counselling on 10 August 2022

SPU Mandi: एसपीयू 10 को करवाएगा दूसरे राउंड की काउंसलिंग

Sun, 07 Aug 2022 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Aug 2022 04:17 PM IST
सार

डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि एसपीयू में पहले राउंड की काउंसिलंग में 80 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। शेष 20 प्रतिशत सीटों को भरने के लिए 10 अगस्त को काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
Sardar Patel University Mandi second round counselling on 10 August 2022
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरदार पटेल विवि मंडी विभिन्न कोर्स में खाली बची हुईं 20 प्रतिशत सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसलिंग 10 अगस्त को करवाएगा। दस अगस्त को दस विषयों की खाली सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। फिजिक्स विषय की काउंसलिंग 12 अगस्त को करवाई जाएगी। पहले राउंड की काउंसलिंग में 80 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। अधिकतर दाखिले हो चुके हैं। 16 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए विवि प्रबंधन की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग 10 अगस्त को करवाई जा रही है। 

विज्ञापन


विवि में पहले से चल रहे छह कोर्स की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। पांच नए कोर्स शुरू किए गए हैं। उनकी कक्षाएं दूसरे राउंड की काउंसलिंग होने के बाद शुरू होंगी। पहले से चल रहे छह विषयों में  फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी और एमबीए और इतिहास शामिल हैं। पांच नए कोर्स में इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमए पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, एमबीई, एमसीए और एन्वारमेंटल साइंस शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि एसपीयू में पहले राउंड की काउंसिलंग में 80 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। शेष 20 प्रतिशत सीटों को भरने के लिए 10 अगस्त को काउंसलिंग होगी। बता दें कि विवि में कुल 11 कोर्स शुरू किए गए हैं। इनके लिए पहली काउंसलिंग हो चुकी है और खाली सीटों पर दूसरी काउंसलिंग 10 और 12 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed