{"_id":"6411fdca88916dbadd0fb1b7","slug":"sardar-patel-university-ba-b-sc-and-b-com-first-year-practical-exams-from-march-23-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल विश्वविद्यालय: बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल विश्वविद्यालय: बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से
Wed, 15 Mar 2023 10:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:49 PM IST
सार
एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि सत्र 2022-23 की बीए, बीएससी, बीकॉम की पहले साल की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अधीन आने वाले विभिन्न कॉलेजों के बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं 23 मार्च से लेकर 26 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं में सरदार पटेल विवि के अधीन आने वाले पांच जिलों के 126 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि कितने हजार विद्यार्थी हैं, इसकी जानकारी परीक्षाओं के लिए पंजीकरण के बाद ही चलेगा। इससे पहले यह परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने जा रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अब यह 23 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए सभी 126 कॉलेजों में केंद्र होंगे। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने कॉलेजों में ही यह परीक्षा देंगे। उधर, इस बारे में एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि सत्र 2022-23 की बीए, बीएससी, बीकॉम की पहले साल की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर दिया गया है। यह 23 मार्च से 31 मार्च तक होंगी। इसमें मंडी, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन