फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sara Ali Khan pay obeisance at Bijali Mahadeva Mandir Kullu Himachal Pradesh

Sara Ali Khan: हिमाचल पहुंची सारा अली खान, बिजली महादेव के दर्शन किए

Thu, 16 Mar 2023 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

सारा अली खान जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की हसीन वादियों में घूमने का मजा ले रही हैं। सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी इन दिनों वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan pay obeisance at Bijali Mahadeva Mandir Kullu Himachal Pradesh
बिजली महादेव मंदिर में सारा अली खान। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के धार्मिक स्थल बिजली महादेव के दर्शन किए। ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में भी तस्वीरें शेयर की हैं। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ कुल्लू-मनाली आई हुई हैं। इससे पहले सारा अली खान ने लाहौल की हसीन वादियों का भ्रमण भी किया है और कई मनोरम स्थलों को निहारा।

विज्ञापन


सारा अली खान जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की हसीन वादियों में घूमने का मजा ले रही हैं। सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी इन दिनों वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है। सारा नग्गर-बिजली महादेव सड़क से होते हुए जिप्सी से बिजली महादेव तक पहुंची। इस सड़क से होते हुए गोभा और माटी कोछड़ी जैसे रमणीय स्थलों पर तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया में अपलोड कीं।
विज्ञापन


बिजली महादेव मंदिर के बाहर बरामदे में खिड़की से प्रकृति को निहारते हुए सारा अली सोशल मीडिया में शायरी अंदाज में लिखा है मेरा मन और मैं बिजली महादेव में। गौर रहे कि बिजली महादेव मंदिर करीब 8000 फीट की उंचाई पर है और यह खराहल घाटी की ऊंची चोटी पर स्थित है। ऐतिहासिक शिवलिंग पर आसमानी बिजली गिरती है और पुन शिवलिंग को पुजारी मक्खन से जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed