फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sapni Panchayat of Kinnaur in the grip of landslide, population of three thousand in fear, apple plants destro

Kinnaur News: किन्नौर की सापनी पंचायत भूस्खलन की चपेट में, खौफ में तीन हजार की आबादी, सेब के पौधे बर्बाद

Tue, 17 Jan 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 06:57 PM IST
सार

 पंचायत की करीब 3,000 की आबादी इन दिनों में खौफ में है।  पंचायत क्षेत्र के ठीक नीचे कांदरालेस में एक सप्ताह से भूस्खलन का सिलसिला चल रहा है। ग्रामीणों के सैकड़ों सेब के पौधे भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन
Sapni Panchayat of Kinnaur in the grip of landslide, population of three thousand in fear, apple plants destro
सापनी पंचायत भूस्खलन की चपेट में। - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से अति संवेदनशील हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की सापनी पंचायत भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गई है। पंचायत की करीब 3,000 की आबादी इन दिनों में खौफ में है।  पंचायत क्षेत्र के ठीक नीचे कांदरालेस में एक सप्ताह से भूस्खलन का सिलसिला चल रहा है। ग्रामीणों के सैकड़ों सेब के पौधे भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों की मलकीयत भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। भूमिगत पानी के बहाव से हो रहे कटाव के कारण सापनी पंचायत को खतरा पैदा हो गया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि यहां भूस्खलन हो रहा हो। वर्ष 1984 में यहां भूस्खलन होने के कारण बु्रआ सापनी सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी और उसका नामोनिशान मिट गया था। इसके बाद साल दर साल यहां भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। 27 सितंबर 2022 को यहां भूस्खलन हुआ था। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से सुरक्षा के लिहाज से कदम उठाने की मांग की थी।

विज्ञापन


 अब बीते सप्ताह से यहां भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके पर भू वैज्ञानिकों को भेजा जाए। क्रेटवॉल लगाई जाए, साथ ही लोगों ने भूमिगत जल की सही निकासी करने का मसला भी उठाया है। भूस्खलन के कारण पंचायत के रामकृष्ण नेगी, अशोक कुमार नेगी, विन्या सिंह नेगी के सैकड़ों सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कई बीघा भूमि खतरे की जद में आ गई है। ग्रामीण विकास और स्वयंसेवी संगठन सापनी के अध्यक्ष धर्मसेन नेगी, पूर्व प्रधान राज कुमारी नेगी, चंद्रज्ञान नेगी, शारीचंद नेगी, लखनपाल नेगी, भजन लाल नेगी, मोहन लाल नेगी, भगतपुर नेगी ने सरकार से इस मामले पर जल्द कदम उठाए। उधर, कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर एसएस राठौर ने बताया कि एसडीएम कल्पा और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से किए जाने वाले कार्यों को जिला प्रशासन प्रमुखता से करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed