{"_id":"586138fe4f1c1bec14eebcde","slug":"santosh-trophy-football-championship-in-himachal-from-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्रॉफी आज से, पहले दिन चंडीगढ़ से भिड़ेगा हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष ट्रॉफी आज से, पहले दिन चंडीगढ़ से भिड़ेगा हिमाचल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सुंदरनगर में 27 दिसंबर से संतोष ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो जाएगा। मुकाबले के लिए उत्तर भारत की सभी आठ टीमें पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व हिमाचल के अलावा, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा की टीमों ने मैदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
आयोजन समिति के सचिव डा. सीपी कौशल ने बताया मुकाबलों के लिए चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में हिमाचल, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड को रखा गया है।
विज्ञापन
ग्रुप ए में पहला क्वालिफायर मैच मेजबान हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच 27 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला जाएगा। 28 दिसंबर को ग्रुप बी का पहला मैच पंजाब और उत्तराखंड, दूसरा मैच जम्मू एवं कश्मीर और हरियाणा के बीच होगा। 29 दिसंबर को ग्रुप ए में चंडीगढ़ का मुकाबला दिल्ली के साथ और उत्तर प्रदेश का मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ होगा।
विज्ञापन
30 दिसंबर को ग्रुप बी में उत्तराखंड का मुकाबला जम्मू एवं कश्मीर के साथ और हरियाणा का मुकाबला पंजाब के साथ होगा। 31 दिसंबर को ग्रुप ए में चंडीगढ़ का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ और हिमाचल प्रदेश का मुकाबला दिल्ली के साथ होगा। जबकि एक जनवरी को ग्रुप बी में उत्तराखंड का मुकाबला हरियाणा व पंजाब का मुकाबला जम्मू एवं कश्मीर के साथ होगा।
दोनों ग्रुपों में जो टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर होगा, वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुकाबलों में ट्राफी के लिए जोर आजमाइश करेगी। इधर, सोमवार को हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के पदाधिकारियों ने एमएलएसएम कालेज के खेल मैदान में संतोष ट्राफी के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय फुटबाल संघ के पदाधिकारी दीपक कुमार व आयोजन समिति के सचिव डा.सीपी कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।