{"_id":"3c97314f4b5aa9a2bd96c446958e923a","slug":"sant-samagam-in-bamloe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैम्लोई में संत समागम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैम्लोई में संत समागम का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 May 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को बैम्लोई स्थित सत्संग भवन में अंग्रेजी भाषा संत समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
समागम में शिमला जोन के तहत नालागढ़, बरोटीवाला, सोलन, दाड़लाघाट, ठियोग, सुन्नी, जुन्गा, गुम्मा और रोहडू शाखाओं से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
शिमला जोन के मीडिया प्रभारी राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि समागम के दौरान मिशन का सत्य संदेश भाषण, गीत, समूह गान एवं नाटक प्रस्तुत किए गए।
समागम की अध्यक्षता केंद्रीय प्रचार विभाग से आए प्रचारक एचएस निर्माण ने की। शिमला जोन की प्रभारी रजवंत कौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सत्संग के प्रभारी निमरतप्रीत सिंह भुल्लर ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सेवादल प्रभारी इंद्रमोहन, नालागढ़ के संयोजक कर्मचंद, स्थानीय प्रचारक केएल नंदा, अश्वनी वर्मा भी उपस्थित रहे।