फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanskrit to be compulsory subject in schools: Governor Acharya Dev Vrat

'जमा दो कक्षा तक अनिवार्य की जाए संस्कृत'

Sun, 06 Sep 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Sep 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
sanskrit to be compulsory subject in schools: Governor Acharya Dev Vrat

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि प्रदेश के स्कूलों में जमा दो कक्षा तक संस्कृत पढ़ना अनिवार्य किया जाना चाहिए। संस्कृत से ही संस्कार आएंगे। संस्कृत को बढ़ावा देने से युवा पीढ़ी हमारी समृद्ध पारंपरिक विरासत के बारे में जागरूक हो सकेगी। जमा दो तक संस्कृत विषय पढ़ाने से सही अर्थों में देवभूमि हिमाचल में देव संस्कृति स्थापित होगी।

विज्ञापन


राज्यपाल ने दसवीं कक्षा तक संस्कृत को अनिवार्य तौर पर पढ़ाने के लिए राज्य सरकार का आभार भी जताया। शनिवार को शिक्षक दिवस पर राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार देने के बाद राज्यपाल ने कहा अध्यापक की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है। वे विद्यार्थियों सहित समग्र समाज के आदर्श होते हैं।
विज्ञापन


देश और समाज के विकास का पैमाना मानव विकास होता है न कि अधोसंरचना विकास। शिक्षण की समृद्ध परंपराओं और उच्च सोच की बदौलत ही हमारे देश को विश्व गुरु के रूप में जाना जाता है, जिसका श्रेय शिक्षकों को जाता है। इन परंपराओं को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा तभी सार्थक मानी जा सकती है, जब विद्यार्थी अपनी शिक्षा पूर्ण कर समाज के लिए संपदा बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने प्रदेश सरकार को रोजगारोन्मुखी शिक्षा केंद्र खोलने की सलाह दी। राज्यपाल ने शिक्षकों को प्रेरणास्रोत, अनुशासित बनने के टिप्स भी दिए। शिक्षकों को समाज और देश निर्माण में उनकी अहम भूमिका से भी अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed