{"_id":"fa431a691ad5c275f0e473aa052e0062","slug":"sanskrit-day-celebrated-at-dayanand-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयानंद स्कूल में मनाया गया संस्कृत दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयानंद स्कूल में मनाया गया संस्कृत दिवस
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 Aug 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानंद पब्लिक स्कूल ने संस्कृत सप्ताह मनाया। इसमें स्कूल के छात्रों के लिए संस्कृत पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित किए इस सप्ताह के समापन समारोह में छात्रों ने संस्कृत वेदों की भाषा के श्लोकों को फर्राटे में बोला। कार्यक्रम मे स्कूल की प्रधानाचार्य शशि किरण गुप्ता मुख्यातिथि रही। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूल की छात्राओं सुहानी, दीक्षा, सोनिया, रोहित, खुशबु निधि, आरुष, अमन ने श्लोक का उच्चारण किया। जबकि मनसवी, साक्षी, कृतिका, श्रेयस ने भाग लिया।
फेंसी ड्रेस में तेजस, रक्षित, तुषार, सुजय, अभयजीत आदि ने भाग लिया। इसके पश्चात छात्रों ने संस्कृत भाषा में लघु नाटिका, कविता वाचन, देश भक्ति गीत जैसी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन