फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanjha Utsav begins at Ridge Ground, rural products will be sold

Shimla News: रिज मैदान पर सांझा उत्सव का आगाज, ग्रामीण उत्पाद बिकेंगे

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sanjha Utsav begins at Ridge Ground, rural products will be sold
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद के लिए खुलेंगी दुकानें : सिंह
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिमला। रिज मैदान स्थित पदमदेव कांप्लेक्स में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सांझा उत्सव की शुरुआत हुई। उत्सव एक अप्रैल तक चलेगा। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने घोषणा की कि शिमला में कुछ दुकानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद सालभर बेचे जाएंगे। सांझा उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट वेंडर्स को एक मंच देना है, ताकि वह हस्त निर्मित उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बेच सकें। इस उत्सव में 50 से अधिक स्वयं सहायता समूहों और क्षेत्रीय संगठन भाग ले रहे हैं। इनमें न केवल हिमाचल बल्कि मेघालय, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ के समूह भी शामिल हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापारिक आयोजन नहीं है, बल्कि स्थानीय हस्तकला और पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों का अनुभव लेने का बेहतरीन मौका भी है।
विज्ञापन


शहरी विकास निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने 25 शहरों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है जिसमें हिमाचल का चंबा भी शामिल है। इस मिशन के तहत घरेलू कामगारों, कचरा प्रबंधन और निर्माण श्रमिकों को बेहतर रोजगार तथा आजीविका के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अब तक 4955 स्वयं सहायता समूहों, 272 क्षेत्रीय संघ और 42 सामुदायिक संघ बनाए हैं। इसके अलावा, 9359 लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेंद्र चौहान, डिप्टी मेयर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article