फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjay Awasthi said Big leaders are in touch with Congress, will soon join hands with the party

Solan News: संजय अवस्थी बोले- बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में, जल्द थामेंगे पार्टी का हाथ

Thu, 28 Mar 2024 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि सत्ता के लोभ में भाजपा ने जिस तरह की कारगुजारी हिमाचल में की और विधायकों की खरीद-फरोख्त देखने को मिली। 

विज्ञापन
Sanjay Awasthi said  Big leaders are in touch with Congress, will soon join hands with the party
संजय अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य संसदीय सचिव, अर्की के विधायक एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि सत्ता के लोभ में भाजपा ने जिस तरह की कारगुजारी हिमाचल में की और विधायकों की खरीद-फरोख्त देखने को मिली। इसका परिणाम उन्हें लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। आने वाला समय चुनौती भरा है, लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कई बड़े नेता जल्द कांग्रेस का दामन थामेंगे। इससे पहले वीरवार को कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद सोलन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


अवस्थी ने कहा कि वह विपक्ष के लोगों का धन्यवाद भी करते हैं कि उनकी तरफ से बीते दिनों प्रदर्शन न किया होता तो कांग्रेस को अपनी कमियां पता न चलतीं। कहा कि अब संगठन और सरकार को एक साथ चलते हुए भाजपा को लोकसभा और उपचुनाव में परास्त किया जाएगा। यदि कोई भी नेता किसी भी पार्टी का हो, वह कांग्रेस में आना चाहता है तो उनका स्वागत है। उन्होंने बागियों के घेराव पर कहा कि जनता ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था, लेकिन कांग्रेस के 6 बागियों में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed