फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanitizer Scam: Vigilance sent 15 point questionnaire to officers and employees

सैनिटाइजर घोटाला: विजिलेंस ने अफसरों और कर्मचारियों को भेजी 15 बिंदुओं की प्रश्नावली

Sat, 20 Jun 2020 03:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Sanitizer Scam: Vigilance sent 15 point questionnaire to officers and employees
सांकेतिक तस्वीर

सचिवालय में सैनिटाइजर घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ने खरीद की प्रक्रिया में शामिल रहे सचिवालय के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रश्नावली भेजकर जानकारी मांगी है। 15 बिंदुओं की इस प्रश्नावली में सभी से उनके दायित्वों के अलावा खरीद की प्रक्रिया, उनकी तैनाती का कार्यकाल, सप्लाई आर्डर में सैनिटाइजर खरीद का निर्णय करने वाले अधिकारी की जानकारी मांगी है। इसके अलावा खरीद कमेटी के सदस्यों, कोटेशन खोलने के लिए अधिकृत अधिकारी, प्रशासनिक मंजूरी के अलावा कई अन्य बिंदु शामिल हैं। जिन लोगों को यह प्रश्नावली भेजी गई है उनमें उप सचिव पुष्पलता सिंघा के अलावा सेक्शन अफसर कुसुम लता, सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार और क्लर्क सुखपाल शामिल हैं। इन सभी से अलग अलग तरह के सवाल पूछे गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ब्यूरो को अभी तक की जांच में कई तरह की लीड मिली। जिनपर काम करने के बाद एक अफसर की ओर जांच की सुई घूम रही है। बद्दी की उस फर्म से पूरा ब्योरा विजिलेंस को मिल गया है। जिनसे सैनिटाइजर खरीदकर शिमला की फर्म ने सचिवालय में सप्लाई किया था। जांच में इस अफसर की की गतिविधियों से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी ब्यूरो ने अपने कब्जे में ले ली है। सभी से एक एक कर पूछताछ भी की जा चुकी है। लेकिन अब उन सभी से लिखित में प्रश्नावली के आधार पर उनके जवाब मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह जवाब उनके लिखित बयान के तौर पर भी इस्तेमाल होंगे, साथ ही उनके जवाब के आधार पर जांच अधिकारी आगे की जांच तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed