{"_id":"60d5c552a36773584f1aae7f","slug":"sanitization-campaign-in-colleges-from-june-29-teachers-will-also-be-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में 29 जून से सैनिटाइजेशन अभियान, शिक्षक भी बुलाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में 29 जून से सैनिटाइजेशन अभियान, शिक्षक भी बुलाए जाएंगे
Sat, 26 Jun 2021 10:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:25 AM IST
सार
शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं से 2 दिन पहले सभी कॉलेज परिसरों में सैनिटाइजेशन होगा। कॉलेज प्रिंसिपलों को जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को बुलाने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 29 जून से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन अभियान शुरू होगा। इसी दिन से कॉलेजों में शिक्षकों को भी बुलाना शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षकों की देखरेख में सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जुलाई से शुरू होने जा रही है फाइनल ईयर की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं से 2 दिन पहले सभी कॉलेज परिसरों में सैनिटाइजेशन होगा। कॉलेज प्रिंसिपलों को जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को बुलाने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉलेजों में परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयार है। 28 और 29 जून को फाइनल ईयर के विद्यार्थियों सहित 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
