फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanitation workers will get salary only on biometric attendance

Shimla News: सफाई कर्मियों को बायोमीट्रिक हाजिरी पर ही मिलेगी तनख्वाह

Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will get salary only on biometric attendance
नगर निगम ने सैहब कर्मचारियों को जारी किए आदेश, अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था
विज्ञापन

सैहब कर्मचारी नई व्यवस्था का कर रहे विरोध
ज्यादातर ने नहीं कराई इनरोलमेंट, कट सकती है सैलरी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे नगर निगम और सैहब सोसायटी के सैकड़ों कर्मचारियों को अब बाॅयोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने पर ही तनख्वाह मिलेगी। शहर में पहली अगस्त से यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

नगर निगम ने 800 से ज्यादा सभी सफाई और सैहब कर्मचारियों को इस बारे में सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। 31 जुलाई से पहले सभी कर्मचारियों को इस नई व्यवस्था के तहत अपनी इनरोलमेंट करने को कहा है। नगर निगम की ओर से तैनात इन कर्मचारियों की अभी रजिस्टर पर हाजिरी लगती है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने पिछले साल ही इनकी बाॅयोमीट्रिक हाजिरी के लिए योजना तैयार की थी। इसके लिए करीब 70 लाख रुपये खर्च किए हैं। वार्डाें में बाॅयोमीट्रिक मशीनें भी लगा दी हैं लेकिन ज्यादातर सैहब कर्मचारी इसका विरोध कर रहे थे। इनका कहना है कि उन्हें सुबह 7:00 बजे से घरों से कूड़ा उठाने के लिए पहुंचना पड़ता है। यदि पहले हाजिरी लगाने के लिए दफ्तर की दौड़ लगानी पड़ी तो काम में देरी होगी।
विज्ञापन




इनरोलमेंट का बहिष्कार कर रहे कर्मचारी
कर्मचारियों का तर्क है कि कई वार्ड क्षेत्र के लिहाज से बहुत बड़े हैं। निगम का दफ्तर एक कोने में बना है जबकि कर्मचारी का काम दूसरे कोने में है। इसलिए फील्ड स्टाफ के लिए यह हाजिरी संभव नहीं है। ज्यादातर कर्मचारियों ने निगम के बार-बार कहने पर भी इनरोलमेंट नहीं करवाई। अब निगम इन्हें आखिरी मौका देने जा रहा है। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि 31 जुलाई से पहले सभी कर्मचारियों को बाॅयोमीट्रिक के लिए इनरोलमेंट करवानी होगी। पहली अगस्त से नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। बाॅयोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर ही तनख्वाह बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन में एक बार ही लगानी है हाजिरी
कर्मचारियों को राहत देने के लिए निगम दिन में एक बार ही हाजिरी लगाने को तैयार हैं। पहले जो व्यवस्था तैयार की थी उसके अनुसार काम पर आने के समय सुबह 7:00 बजे और काम खत्म करने पर दोपहर 2:00 बजे हाजिरी लगाना जरूरी था। यह इसलिए किया था ताकि कर्मचारी फरलू न मार सके। हालांकि अब सिर्फ दिन में एक बार हाजिरी लगाने से भी काम चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article