फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanitary Napkin Vending Machines in Govt Schools of Himachal Pradesh

नैपकिन लेने के लिए अब शर्मिंदा नहीं होंगी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियां

Mon, 06 Aug 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sanitary Napkin Vending Machines in Govt Schools of Himachal Pradesh

प्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को अब सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए किसी तरह की शर्मिंदगी या झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल के सरकारी स्कूल-कॉलेजों में सेनेटरी वेंडिंग मशीनें लगाने की तैयारी है। इस मशीन से आसानी से सेनेटरी नैपकिन मिल जाएगा। इसके अलावा एक अलग मशीन में प्रयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन


छात्राओं को यह सुविधा निशुल्क दी जाएगी। निजी कंपनी को सूबे के शिक्षण संस्थानों में मशीनें लगाने का काम सौंपा जाएगा। स्कूल-कॉलेज कैंपस के अलावा लड़कियों के हॉस्टलों में भी ये मशीनें लगाने की योजना है। स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों की सबसे बड़ी चिंता दूर करने की दिशा में जयराम सरकार की यह सराहनीय पहल है। सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन से नैपकिन प्राप्त होगा।
विज्ञापन


साथ ही स्कूल में ही डिस्पोजिंग मशीन भी लगाई जाएगी। इसमें यूज किए गए नैपकिन को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सकेगा। इस योजना से लड़कियों की शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। सरकार के आदेशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंफेक्शन से बचेंगी लड़कियां

Sanitary Napkin Vending Machines in Govt Schools of Himachal Pradesh

लड़कियों को इंफेक्शन से बचाने के लिए सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। अधिकांश लड़कियों में नैपकिन खरीदने को लेकर संकोच रहता है। वे मेडिकल स्टोर में जाकर सेनेटरी नैपकिन लेने से परहेज करती हैं। ऐसे में इन मशीनों के लगने से लड़कियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सरकार यह नई पहल करने जा रही है। छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन मुहैया करवाए जाएंगे। जल्द यह सुविधा प्रदेश में शुरू होगी। - सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed