फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanitary napkin in govt schools of himachal pradesh.

अब स्कूल में मिलेंगे छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन

Sat, 05 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
sanitary napkin in govt schools of himachal pradesh.

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली दस से 19 साल की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। राज्य सरकार छात्राओं को स्कूलों में ही सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य निदेशालय में इसको लेकर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन के वितरण के लिए नोडल टीचर बनाए जाएंगे। इन टीचरों के माध्यम से ही वितरण होगा। वर्तमान में आशा वर्करों के माध्यम से नैपकिन छात्राओं को मुहैया करवाए जा रहे हैं। छात्राओं को स्वयं इन आशा वर्करों से संपर्क साधना पड़ता है। कई क्षेत्रों में यह योजना हांफ भी गई है। छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। इसको लेकर प्राप्त शिकायतों के बाद ही योजना को स्कूल स्तर पर लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यह योजना चलाई गई है। इसके तहत 10 से 19 साल की छात्राओं को प्रति माह छह सेनेटरी नैपकिन का एक पैकेट उपलब्ध करवाया जाता है। छह रुपये देकर एक पैकेट मिलता है। स्कूलों में नैपकिन वितरण की योजना शुरू होने से नोडल टीचर नैपकिन के प्रयोग की सही जानकारी भी छात्राओं को उपलब्ध करवा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त बीमारियों को लेकर भी छात्राएं नोडल टीचर से अपनी जिज्ञासाएं सांझी कर सकेंगी। सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन ने निजी कंपनियों के स्कूलों में ही नैपकिन वितरण को लेकर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है। जल्द ही इस बारे फैसला ले लिया जाएगा। पहले आंगनबाड़ी के माध्यम से नैपकिन दिए जाते थे। आज कल आशा वर्कर को काम सौंपा गया है। भविष्य में इस स्कूल स्तर पर लाने की योजना है।
हंसराज शर्मा, निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed