फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sandhol's Shivangi becomes national minister of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad

Mandi News: संधोल की शिवांगी बनीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री

Wed, 13 Dec 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संधोल (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, संधोल (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Dec 2023 07:37 PM IST
सार

शिवांगी खरवाल संधोल के लचरा गांव से संबंध रखती है। शिवांगी की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। पीएचडी तक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। 

विज्ञापन
Sandhol's Shivangi becomes national minister of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad
शिवांगी खरवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

संधोल की बेटी शिवांगी खरवाल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) की राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंप गया है। शिवांगी खरवाल संधोल के लचरा गांव से संबंध रखती है। शिवांगी की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। पीएचडी तक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। शिवांगी खरवाल ने 2019 में डुसु के सह सचिव पद पर चुनाव जीता और 2023 तक इस पद पर रही। 2023 का डुसु चुनाव एबीवीपी ने शिवांगी के नेतृत्व में लड़ा और चार में से तीन सीटें जीतकर संगठन की झोली में डाली।

विज्ञापन


इससे खुश होकर संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी संभालने को दी है। शिवांगी के पिता सतपाल खरवाल दिल्ली भाजपा के नेता रहे हैं। वह वेस्ट दिल्ली के विष्णु गार्डन वार्ड से भाजपा के पार्षद रहे हैं। कोरोना काल में पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिस कारण उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया था। शिवांगी खरवाल भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए आगे बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed