फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   samresh jang won bronze madel in asian games

समरेश जंग ने जीता मेडल, हिमाचल में जश्न

Mon, 22 Sep 2014 07:32 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
samresh jang won bronze madel in asian games

प्रदेश के सिरमौर जिले के शूटर समरेश जंग ने दक्षिण कोरिया में चल रही 17वीं एशियाई खेलों में कांस्य पद पर निशाना लगाया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें छह लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


साथ ही समरेश की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस कामयाबी से प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कहा कि प्रदेश के लोगों को उन पर गर्व है। समरेश जंग सिरमौर जिले के हरिपुरखोल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एयर पिस्टल शूटिंग के विशेषज्ञ हैं। वर्ष 2006 में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पांच स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीता था।

सीएम ने दी बधाई

samresh jang won bronze madel in asian games

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धियों से प्रदेश वासियों को गौरव के क्षण देने के साथ-साथ सूबे का नाम रोशन किया है।

भारोत्तोलन में विकास ठाकुर, कबड्डी में अजय ठाकुर, हॉकी में दीपक ठाकुर, शूटिंग में विजय कुमार, आकृति हीर, जिन्होंने हाल ही में रूस में एल्बरूस पीक पर फतह हासिल की है, ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं निर्मित करने को प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान निर्मित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ग्रामीण खेलों को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने और ग्रामीण खेल गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण के लिए अधोसरंचनात्मक सुविधाएं विकसित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed