फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sampurn swasthya yojana will be started in himachal

प्रदेश में शुरू होगी संपूर्ण स्वास्थ्य योजना: परमार

Fri, 07 Jun 2019 11:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
sampurn swasthya yojana will be started in himachal

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि राज्य में संपूर्ण स्वास्थ्य योजना शुरू की जाएगी। इसके पहले चरण में 12 स्वास्थ्य संस्थानों को संपूर्ण अस्पतालों में परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन


इन संपूर्ण अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही ऐसी व्यवस्था भी स्थापित की जाएगी, जिसके माध्यम से संपूर्ण अस्पतालों को रेफर मरीजों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सुलह में लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने लोगों से हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण करवाने का आह्वान किया ताकि निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में कोई भी व्यक्ति 50 दिन या इससे अधिक कार्य करता है तो उसके परिवार को उस वर्ष और उसके अगले वर्ष में हिम केयर योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की

स्वास्थ्य सुविधा बिना किसी इंश्योरेंस प्रीमियम प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मियों को यह सुविधा मात्र एक रूपये प्रतिदिन प्रीमियम
की दर पर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed