फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Samples of 20 medicines and one injection made in Himachal fail notice issued to industries

Himachal News: हिमाचल में बनीं 20 दवाओं और एक इंजेक्शन का सैंपल फेल, उद्योगों को नोटिस

Fri, 23 Aug 2024 10:49 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:49 AM IST
सार

हिमाचल में बनी 20 दवाओं और इंजेक्शन के सैंपल फेल हुए हैं। जिसके बाद दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
Samples of 20 medicines and one injection made in Himachal fail notice issued to industries
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में बनीं 20 दवाओं और इंजेक्शन के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें अधिकतर बीबीएन क्षेत्र की दवा कंपनियों की दवाएं हैं। नेचुरल प्रोटीन शैंपू का सैंपल भी पास नहीं हो पाया है। फेफड़ों में फंगल संक्रमण को कम और डिहाइड्रेशन कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन भी सीडीएससीओ के मानकों पर खरा नहीं उतरा है।

विज्ञापन


इनके सैंपल हुए फेल 
बोनसाई फार्मा किशनपुरा के फंगोबी कैप्सूल व पेंटोप्रोजोल, हिग्गज हेल्थेयर भटोलीकलां बद्दी के कंपाउंड सोडियम लेकटेट इंजेक्शन, अल्ट्राड्रग्ज प्राइवेट काठा के इट्राकॉनाजोल कैप्सूल, जेपी इंडस्ट्रीज भूड के कार्बामेजेपिन-ई एक्सटेंडिड रीलीज टेबलेट, ब्रॉड इंजेक्टेबल्ज टाहलीवाल ऊना का कैल्शियम-कार्बोनेट, बी6 (कामेड-सीएम), एमसा फार्मास्यूटिकल पांवटा की एजिथ्रोमाइसिन व कंपाउंड सोडियम लेकटेट इंजेक्शन, यूनिग्रो फार्मास्यूटिकल काठा बद्दी की ओफ्लोक्सिन-ओर्निडाजोल टेबलेट, लाइफविजन हेल्थकेयर झाड़माजरी का सीनेटिविट कैप्सूल, मार्टिन एंड ब्राउन बायो साइंसेज बद्दी की पेंटोप्राजोल व रेबेप्राजोल
विज्ञापन


माइक्रो फार्मूलेशन चंबाघाट की जालमोक्सी सीवी, इलविस केयर बद्दी की स्टॉपमस्ट इंजेक्शन, आरगे हेल्थकेयर परवाणू की पेंटोप्रोजोल, अल्ट्रा ड्रग्ज मनकपुर की कफ सिरप, आईबीएन हर्बलज बद्दी की बायोगलिप-1, एचपीएसआईडीसी की सिप्रोफ्लोक्सिन हाइड्रोक्लोराइड, हिमालयन वेलनेस बद्दी का नेचुरल प्रोटीन शैंपू भी मानकों पर खरा नहीं उतरा है। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed